हरिद्वार में भाई-बहन गंगा में डूबे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार
हरिद्वार में भीड़ की प्रतीकात्मक फोटो

हरिद्वार में हृदय विदारक घटना, गुजरात से गंगा स्नान के लिए आए परिवार के 2 बच्चे डूबे; भाई-बहन की मौत से गमगीन हुए श्रद्धालु ।

गुजरात के तापी जिले के बाजीपुरा गांव निवासी विपुल भाई पवार का परिवार गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान उनकी बेटी प्रत्यूषा और बेटा दर्श अचानक गंगा की तेज धार में बहने लगे। तेज बहाव और गहरे पानी के कारण देखते ही देखते दोनों बच्चे परिजनों की आंखों से ओझल हो गए।

उत्तराखंड के हरिद्वार में बुधवार को एक हृदय विदारक घटना घटी। गुजरात के एक परिवार के 2 नाबालिग बच्चों की यहां गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 10 बजे उत्तरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में संतमत घाट पर हुआ। हादसे के बाद परिवार के सदस्यों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे।

स्नान के दौरान बह गए भाई-बहन

गुजरात के तापी जिले के बाजीपुरा गांव निवासी विपुल भाई पवार का परिवार गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान पवार की 13 वर्षीय बेटी प्रत्यूषा और छह वर्षीय बेटा दर्श अचानक गंगा की तेज धार में बहने लगे। परिजन और घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालु बच्चों को बचाने के लिए दौड़े लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण दोनों बच्चे आंखों से ओझल हो गए।

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद दोनों को ठोकर नंबर 13 के पास पानी से बेसुध हालत में बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि दोनों का तत्काल हरिद्वार जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों की असमय मौत ने घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं को भी गमगीन कर दिया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें