
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर मुकदमा करेंगे। इसे लेकर संजय सिंह ने कहा मेरी पत्नी अनीता सिंह के वोट के मामले में भाजपा के इन दोनों नेताओं ने गलत जानकारी देकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है।
लोकसभा चुनाव में दिल्ली में वोट डाल चुकी हैं मेरी पत्नी- संजय सिंह
पूर्वांचल समाज का अपमान नहीं होने देंगे- संजय सिंह
इस दौरान आप नेता कहा, “आम आदमी पार्टी पूर्वांचल समाज के सम्मान के लिए लड़ेगी। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की विभिन्न विधानसभाओं में नियमों के खिलाफ जाकर हजारों वोट कटवाने की एप्लीकेशन दी, लेकिन हम उनकी इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे। हम पूर्वांचल समाज का अपमान नहीं होने देंगे।”
भाजपा ने मेरी पत्नी का वोट कटवाने के लिए दो बार आवेदन किया: संजय सिंह
इससे पहले, बीते रविवार को संजय सिंह ने अपनी पत्नी अनीता सिंह का वोट कटवाने के लिए भाजपा पर आवेदन करने का आरोप लगाया। पत्नी के साथ पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर सिंह ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले संसद में भाजपा की ओर से दिल्ली में पूर्वांचल समाज के लोगों के वोट कटवाने का मुद्दा उठाया था।
क्या मेरी पत्नी भी रोहिंग्या हैं? आप नेता
संजय सिंह ने कहा, “अब भाजपा ने सबक सिखाने के लिए मेरी ही धर्मपत्नी का नाम वोटर लिस्ट से काटने के लिए आवेदन कर दिया है। मेरी पत्नी का वोट कटवाने के लिए दो बार 24 और 26 दिसंबर को आवेदन किया गया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया है कि सिर्फ रोहिंग्या व बांग्लादेशियों के वोट कटवाए जा रहे हैं, तो अब उन्हें आकर बताना चाहिए कि क्या उनकी पत्नी भी रोहिंग्या हैं?”
जौनपुर की रहने वाली हैं अनिता सिंह
उन्होंने आगे कहा कि उनकी पत्नी का वोट कटवाने के लिए दो बार 24 और 26 दिसंबर को आवेदन किया गया है। अनिता सिंह जौनपुर की रहने वाली हैं। संजय सिंह अपने परिवार के साथ नई दिल्ली विधानसभा सीट के तहत नार्थ एवेन्यू के सरकारी बंगले में रहते हैं।








