भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑस्‍ट्रेलिया ने 184 रन से जीता मुकाबला
बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के चौथे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है। कंगारू टीम अब 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में हार के साथ ही भारतीय टीम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम क‍र लिया है। भारत 13 साल बाद ऑस्‍ट्रेलिया में बॉक्सिंग डे टेस्‍ट हारा है।

मेलबर्न के मैदान पर 5 दिन तक चली जद्दोजहद के बाद आखिरकार बॉक्सिंग डे टेस्‍ट का रिजल्‍ट आया। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के इस चौथे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से मात दी।

इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली है। पैट कमिंस की कप्‍तानी वाली टीम ने इस जीत के साथ ही एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

13 साल बाद भारत को हराया

ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने घर पर 13 साल बाद बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में भारतीय टीम को हराया है। इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया ने दिसंबर 2011 में मेलबर्न में खेले गए टेस्‍ट में भारतीय टीम को 122 रन से मात दी थी। इस मैच के बाद भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले गए 3 में से 2 टेस्‍ट भारतीय टीम ने जीते थे। साथ ही 1 मुकाबला ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ था।

2014 में ड्रॉ हुआ था टेस्‍ट

दिसंबर 2014 में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्‍ट ड्रॉ रहा था। इसके बाद दिसंबर 2018 में मेलबर्न में हुए टेस्‍ट मैच में भारत ने कंगारुओं को 137 रन से रौंदा था। भार‍त और ऑस्‍ट्रेलिय के बीच पिछला बॉक्सिंग डे टेस्‍ट दिसंबर 2020 में खेला गया था। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीता था।

 

पिछले 5 बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया
  • दिसंबर 2011: ऑस्‍ट्रेलिया 122 रन से जीता।
  • दिसंबर 2014: मुकाबला ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ।
  • दिसंबर 2018: भारत 137 रन से जीता।
  • दिसंबर 2020: भारत 8 विकेट से जीता।
  • दिसंबर 2024: ऑस्‍ट्रेलिया 184 रन से जीता।
मुकाबले पर एक नजर

मुकाबले की बात करें तो ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। स्‍टीव स्मिथ (140) के शतक और सैम कोंस्टस (60)-मार्नस लाबुसेन (57) ने फिफ्टी लगाई। ऐसे में कंगारू टीम ने पहली पारी में 474 रन बना दिए। नीतीश रेड्डी (114) के शतक और यशस्‍वी जायसवाल (82) के अर्धशतक के चलते भारतीय टीम ने पहली पारी में 369 रन बनाए।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें