
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2024 के सफलतापूर्वक संचालन के बाद प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। यह आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया जाएगा। कैंडिडेट्स को निर्धारित तिथि के भीतर चुनौती दर्ज करानी होगी। इसके बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। उम्मीदवार इस बारे में ज्यादा डिटेल्स प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
-एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के अलावा, एक वैलिड फोटोआईडी कार्ड लेकर जाना अनिवार्य होगा, बिना इसके सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी फोटोआईडी के लिए आधार कार्ड, वोटरआईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई भी डॉक्यूमेंट लेकर आ सकते हैं।
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के संबंध में अगर किसी कैंडिडेट्स को कुछ पूछना है या फिर कोई समस्या है तो उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर (011-40759000) पर संपर्क कर सकते हैं।
UGC NET December Exam 2024 Date: 19 दिसंबर को जारी हुआ था एग्जाम का विषयवार शेड्यूल
यूजीसी नेट दिसंबर सत्र 2024 की परीक्षा के लिए विषयवार शेड्यूल 19 दिसंबर ,2024 को जारी किया गया था। इस टाइमटेबल में यह जानकारी दी गई थी कि, किस दिन पर किस सब्जेक्ट का पेपर होगा। साथ ही यह किस वक्त कंडक्ट कराया जाएगा, यह जानकारी भी दी गई थी। इसके बाद परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र और एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज की गई थी। वहीं, अब परीक्षा का आयोजन कल से शुरू होगा। इससे इतर सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आज आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो रही है। आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।








