
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर फ्लैट में भीषण आग लग गई जिससे पूरे फ्लैट का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फ्लैट में आग लगने के दौरान 6 लोग मौजूद थे जो सभी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। अग्निशमन दल ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उधर, शोर सुनकर आसपास के लोग भी बाहर आए। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों को सूचना दी गई। वैशाली फायर स्टेशन से मुख्य अग्निशमन समाज अधिकारी राहुल पाल चार गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने हौज पाइप बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया गया।
पुलिस के अनुसार, आग लगने से फ्लैट का सारा सामान जल चुका है। आग को आसपास के फ्लैट में पहुंचने से पहले काबू कर लिया गया।
बताया गया कि पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। फ्लैट में आग लगने के दौरान 6 लोग थे। जो सुरक्षित बाहर आ गए थे।








