
फरीदाबाद में साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त महिला अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 40 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे 28 लाख रुपये बरामद हुए हैं। ठगों ने ट्राई कर्मचारी और पुलिसकर्मी बनकर महिला को डराया और अवैध लेनदेन का आरोप लगाकर पैसे ऐंठे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
फिर कॉल करने वाले ने शिकायतकर्ता की पुलिसकर्मी से बात कराई। पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके आधार नंबर का उपयोग केनरा बैंक मुंबई में एक खाता खोलने के लिए किया गया है। इस खाते में लगभग छह करोड़ का अवैध लेनदेन किया गया है।
गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए हैं और संपत्ति जब्ती के लिए भी वारंट जारी किए हैं। ठगों ने शिकायतकर्ता के पास मामले के संबंध में वारंट भी भेजे। ठगों के द्वारा शिकायतकर्ता को 11 से 29 नवंबर तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उसके साथ 40 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
हेमंत ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने परिचित नीलम का खाता खुलवाया था, जिस खाता को खुलवाने में चंदन ने भी सहयोग किया। फिर आरोपित ने इस खाते को आगे ठगों को दे दिया। इस खाता में ठगी 30 लाख रुपये आए थे।
हेमंत प्रॉपर्टी डीलिंग करता है तथा नीलम और चंदन दोनों हेमंत के पास काम करते हैं। मामले में अब तक 28 लाख रुपये बरामद हो चुके है तथा अब तक 11 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।








