डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने के मामले में दो और गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ठगों ने ट्राई कर्मचारी बनकर किया था कॉल |
फरीदाबाद में साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त महिला अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 40 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे 28 लाख रुपये बरामद हुए हैं। ठगों ने ट्राई कर्मचारी और पुलिसकर्मी बनकर महिला को डराया और अवैध लेनदेन का आरोप लगाकर पैसे ऐंठे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
केन्द्रीय श्रम मंत्रालय से सेवानिवृत्त महिला अधिकारी काे 18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 40 लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना एनआइटी पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 28 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में हेमंत व चंदन हैं।
10 जनवरी को पोर्टल के माध्यम से ग्रीन वैली में रहने वाली एक महिला की पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। जिसने अपने आपको ट्राई का कर्मचारी बताया। ठग ने शिकायतकर्ता से कहा कि उसके फोन नंबर का उपयोग लोगों से जबरन वसूली करने के लिए किया जा रहा है। 

फिर कॉल करने वाले ने शिकायतकर्ता की पुलिसकर्मी से बात कराई। पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके आधार नंबर का उपयोग केनरा बैंक मुंबई में एक खाता खोलने के लिए किया गया है। इस खाते में लगभग छह करोड़ का अवैध लेनदेन किया गया है। 

ठगों ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाते हुए कहा कि आपके विरुद्ध एक व्यक्ति ने शिकायत दे रखी है और उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं कि आपके खाते में अवैध धन आया है। इन अवैध गतिविधियों पर मुंबई में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए हैं और संपत्ति जब्ती के लिए भी वारंट जारी किए हैं। ठगों ने शिकायतकर्ता के पास मामले के संबंध में वारंट भी भेजे। ठगों के द्वारा शिकायतकर्ता को 11 से 29 नवंबर तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उसके साथ 40 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। 

इस पर साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में यह पता चला कि एक आरोपित हेमंत राजस्थान के मानसरोवर, बजरंग वाटिका का रहने वाला है। दूसरा चंदन राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है। दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। 

हेमंत ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने परिचित नीलम का खाता खुलवाया था, जिस खाता को खुलवाने में चंदन ने भी सहयोग किया। फिर आरोपित ने इस खाते को आगे ठगों को दे दिया। इस खाता में ठगी 30 लाख रुपये आए थे। 

हेमंत प्रॉपर्टी डीलिंग करता है तथा नीलम और चंदन दोनों हेमंत के पास काम करते हैं। मामले में अब तक 28 लाख रुपये बरामद हो चुके है तथा अब तक 11 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें