दिल्ली पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रवेश वर्मा, एल जी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल पटपंडगंज में निरीक्षण करने के लिए प्रवेश वर्मा को कुछ कामों में गड़बड़ी दिखी थी, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया है।

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। प्रवेश वर्मा ने इस दौरान सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काम नहीं करेंगे तो कार्रवाई तो होगी। दरअसल प्रवेश वर्मा बीते दिनों पटपड़गंज के दौरे पर पहुंचे। यहां पीडब्ल्यूडी की सड़क के साथ जो नाला है, उसे साफ नहीं किया गया था। उसी से नाराज होकर प्रवेश वर्मा ने यह फैसला लिया है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों को सड़क मरम्मत, सीवर सफाई, बाढ़ नियंत्रण और अवैध अतिक्रमणों की समस्या से निपटने का निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार इरादे की कमी के कारण दिल्ली में वर्षों से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दृढ़संकल्प है।

प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में किया बदलाव का वादा

वर्मा ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार वादे नहीं बल्कि काम करेगी। उन्होंने राजधानी में नागरिकों से संबंधित लंबित पड़े मुद्दों से निपटने और बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए एक पहल शुरू की है, जिसके तहत अगले 100 दिनों में पूरी दिल्ली में स्पष्ट बदलाव लाने का वादा किया गया है। वर्मा ने विधायकों, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अधिकारियों को सड़क मरम्मत, सीवर सफाई, बाढ़ नियंत्रण और अवैध अतिक्रमण जैसे प्रमुख मुद्दों को युद्ध स्तर पर निपटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘सालों से दिल्ली में इरादे की कमी के कारण काम रुका हुआ है। भाजपा सरकार इसे बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। हम वादे करने नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने आए हैं। अगले 100 दिनों में लोग वास्तविक बदलाव देखेंगे।’’

दिल्ली जल बोर्ड में करेंगे सुधार: प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जल्द ही पानी कनेक्शन के लिए शुल्क घटाएगी और राष्ट्रीय राजधानी में जलापूर्ति में सुधार के लिए दिल्ली जल बोर्ड के भूमिगत जल भंडारण (यूजीआर) से निकाले जाने वाले पानी की निगरानी करने के अलावा सभी टैंकरों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और बाढ़ एवं सिंचाई विभाग का भी प्रभार संभाल रहे वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा पीडब्ल्यूडी शिकायत दर्ज कराने के लिए जल्द ही चार अंकों का हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम दिल्ली जल बोर्ड में कई सुधार करेंगे जो अतीत में कुप्रबंधन का शिकार रहा है। वर्तमान में, बोर्ड का जल प्रबंधन सही नहीं है, लेकिन हम विभिन्न पहल के माध्यम से इसे वापस पटरी पर लाएंगे।’’

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें