जयपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर के कलेक्ट्रेट ऑफिस को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद बम स्क्वाड और ATS ने चलाया तलाशी अभियान चलाया है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को डराने का वाला मामला सामने आया है। जयपुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बम की ये धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है। ई-मेल प्राप्त होने के बाद पुलिस के बम निरोधक दस्ते और एटीएस की टीम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर गहन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और बम विस्फोट करने की धमकी  फर्जी पाई गई है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित बुडानिया ने इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया- “आज जयपुर जिलाधिकारी कार्यालय को ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें कलेक्ट्रेट में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई। प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर को खाली करा लिया और लोगों का प्रवेश रोक दिया। जांच टीमों को बुलाकर भवन के हर कमरे और हिस्से की जांच की गई तथा चार टीमों ने गहन तलाशी ली।”

झूठी निकली धमकी

जयपुर के जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में बम धमाके की धमकी जांच में फर्जी पाई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि ईमेल पर धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर की गहन तलाशी ली। बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और अन्य विशेषज्ञों की टीम ने करीब 2 घंटे तक जांच की लेकिन यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। दो घंटे बाद परिसर में कर्मचारियों और लोगों का प्रवेश शुरू हुआ।

धमकी देने वाले को पकड़ने की कोशिश जारी

राजधानी जयपुर में कलेक्टर ऑफिस के पास ही जिला अदालत और मिनी सचिवालय भी स्थित है। धमकी भरा ईमेल मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आई और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को परिसर से बाहर निकाला गया और जांच की गई। एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, विशेषज्ञों की टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें