रेवंत रेड्डी ने केसीआर पर साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने के. चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए पूछा कि पिछले 16 महीने में उन्होंने विधानसभा सत्र में भाग क्यों नहीं लिया।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (BRS) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) पर निशाना साधा। उन्होंने केसीआर पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि सरकार से वेतन और अन्य सुविधाएं लेने के बावजूद वह विपक्ष के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियां क्यों नहीं निभा रहे हैं।

“विधानसभा सत्रों में हिस्सा नहीं लेते”

रेवंत रेड्डी ने एक कार्यक्रम में कहा, “आपने (केसीआर) विपक्ष के नेता का दर्जा क्यों ले लिया, जब आप विधानसभा सत्रों में हिस्सा नहीं लेते?” रेड्डी ने कहा, “पिछले 16 महीने में उन्होंने विधानसभा सत्र में भाग क्यों नहीं लिया या अपने घर से बाहर क्यों नहीं निकले?”

केसीआर पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आपको 65 लाख रुपये वेतन, सरकारी बंगला, कार और तमाम सुविधाएं मिली हैं। मुख्य विपक्षी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर आपको पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है।

“अपने फार्महाउस में क्यों सो रहे हैं?”

तेलंगाना के चार करोड़ लोग पूछ रहे हैं कि आप सभी सुविधाओं का आनंद लेने के बावजूद विपक्ष के नेता की भूमिका निभाए बिना अपने फार्महाउस में क्यों सो रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “क्या केसीआर पर लोगों को जवाब देने की जिम्मेदरी नहीं है?”

रेवंत  रेड्डी ने केसीआर पर यह हमला तीन दिन पहले बीआरएस की एक जनसभा में की गई उनकी तीखी आलोचना के बाद बोला है। उस जनसभा में केसीआर ने दावा किया था कि दिसंबर 2023 में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें