पाकिस्तान के आतंकवाद पर चुप्पी साध गया अमेरिका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टॉमी पिगॉट, अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रधान प्रवक्ता

आतंकवाद पर अमेरिका की कलई पूरी दुनिया के सामने खुल गई है। पाकिस्तान के प्रायोजित आतंकवाद पर अमेरिका चुप्पी साध गया। उसके प्रवक्ता मूल सवाल का जवाब टालकर सीजफायर की बात करने लगे।

आतंकवाद पर अमेरिका का दोहरा चरित्र दुनिया के सामने आ गया है। पाकिस्तान के आतंकवाद पर पूछे गए एक सवाल पर अमेरिका ने चुप्पी साध ली और इस सवाल का जवाब देने के बजाय उसके प्रवक्ता भारत-पाकिस्तान के सीजफायर पर बात करने लगे। बता दें कि यह सवाल पूछा गया था कि  ‘क्या अमेरिका को पाकिस्तान के साथ बातचीत के दौरान कोई आश्वासन या प्रतिबद्धता मिली है कि पाकिस्तान अपने आतंकी ढांचे को खत्म करेगा या देश में आतंकी समूहों का समर्थन करना बंद कर देगा’…इस पर अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रधान प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कोई जवाब नहीं दिया, बल्कि वह सीजफायर पर बात करने लगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें