
फतेहपुर के रक्षपालपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक से दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर युवक को पीटा गया और जीप में बैठाकर थाने ले जाने की कोशिश की गई जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
रक्षपालपुर चौराहे पर बुधवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रोककर सिपाहियों ने अपशब्द कहकर अभद्र व्यवहार किया। बाइक सवार युवक के विरोध करने पर पुलिस कर्मी उसे पीटते हुए जीप तक ले गए और जीप पर बैठालकर थाने ले जाने लगे। जिससे गुस्साए राहगीर, ग्रामीण व व्यापारियों ने पुलिस कर्मियों को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी तो पुलिस कर्मी उक्त युवक को छोड़कर चले गए।
ग्रामीणों की मानें तो पुलिस बिना किसी कसूर के ज्यादती की। जीप में बैठालने व झड़प का एक वीडियो इंटरनेट में प्रचलित हो रहा है। खखरेडू कस्बा निवासी राजा सिंह अपने ट्यूवबेल खेत की सिंचाई देखने गया था। वहां से बुधवार शाम सात बजे बाइक से घर लौट रहा था।
तभी किसी की काल आ गई तो वह मोबाइल में बात करने लगा। इसी बीच रक्षपालपुर चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो युवक कुछ दूर पर रुक गया। पुलिस कर्मी उसके पास पहुंचे और अपशब्द कहकर पीटना शुरू कर दिया और उसे पकड़कर जीप के भीतर बैठालने लगे।
तभी एक व्यापारी ने उक्त युवक को जबरन थाने ले जाने का कारण पूछा तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें फर्जी मुकदमे की धमकी देकर शांत करा दिया। इसी बीच एक राहगीर मोबाइल फोन पर वीडियो बनाया तो दारोगा ने उसे डांट कर उसे भगा दिया।
जिस पर राहगीर व व्यापारियों ने पुलिस जीप को चारों ओर से घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे पुलिस ने उक्त युवक को छोड़ दिया।
अपराध निरीक्षक श्याम सुंदर यादव ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रोका तो उसने सिपाही से अभद्रता की। जिसे पकड़ा लेकिन बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
Author: Red Max Media
Post Views: 87








