
मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने NHAI और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें संधावली ओवरब्रिज और दिल्ली-देहरादून हाईवे के छह लेन विस्तार पर चर्चा हुई। उन्होंने इन परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुधरे और विकास हो सके। भूमि अधिग्रहण प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया गया।
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने एनएचएआइ और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। संधावली ओवरब्रिज, हाईवे पर छह लेन विस्तार समेत अन्य परियोजनाओं पर मंथन किया। संधावली ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। नगर की आधारभूत संरचना एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गुरुवार को बैठक हुई।
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि शहर के विकास के लिए जो कार्य स्वीकृत हुए हैं, उन पर तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून हाइवे पर कूकड़ा-संधावली पुल के लिए 200 करोड़) रुपये स्वीकृत हुए हैं।
पुल का निर्माण शुरू किया जाए। इसके साथ ही दिल्ली-देहरादून हाइवे को मेरठ से रामपुर तिराहा तक छह लेन विस्तार की परियोजनाओं भी स्वीकृत है। इसका निर्माण कार्य भी शुरू किया जाए। इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था अच्छी हो जाएगी। व्यापारिक गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शैक्षिक संस्थानों लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शहर सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं प्रगतिशील रूम में विकसित होना चाहिए।
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी योजनाएं समय से शुरू की जाएं और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए। जनहित के सभी कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाना प्राथमिकता में रखा जाए।
एनएचएआइ के अधिकारियों ने प्रस्तावित एलायनमेंट, तकनीकी चुनौतियों को लेकर मंथन किया। खासकर भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की बात कही।
Author: Red Max Media
Post Views: 152








