
अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीना ने वाराणसी पुलिस लाइन में 17 जून से शुरू होने वाले सिपाही प्रशिक्षण की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने युवाओं के रहने शौचालय और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। आरक्षियों को मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ भेजा जाएगा हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय (डीआइजी) शिवहरि मीना ने गुरुवार को पुलिस लाइन में 17 जून से शुरू होने जा रहे सिपाहियों के प्रशिक्षण की तैयारियों की हकीकत जानने पुलिस लाइन पहुंचे।
निरीक्षण में 1212 युवाओं की ब्रीफिंग, उनके रहने, ट्वायलेट, बाथरूम आदि की व्यवस्था उनके निशाने पर रही। प्रतिसार अधिकारी उमेश दुबे ने उन्हें 12 मंजिल भवन, आरटीसी बैरक, ब्रिफिंग के लिए बनाए गए टिन शेड आदि को दिखाया, तो डीआइजी के चेहरे पर संतुष्टि के भाव झलके।
डीआइजी की निगाहें मूलभूत सुविधाओं में माडल मेस, बिजली, पानी, पंखा, कूलर, वाटर कूलर, प्रकाश व्यवस्था एवं खिड़की दरवाजा आदि पर टिकी रहीं। हालांकि, निरीक्षण में सबकुछ चाक-चौबंद नजर आए। प्रवेश एवं निकास द्वार पर सीसीटीवी इत्यादि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिए।
आरक्षियों को मुख्यमंत्री नियुक्तिपत्र लखनऊ में देंगे, जिसके लिए पुलिस लाइन से ही यवाओं को लखनऊ भेजा जाएगा। हालांकि, इस बारे में पुलिस की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय रंजन कुमार मौजूद रहे।
Author: Red Max Media
Post Views: 182









