: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई टेस्ट मैच में दो दिन का खेल पूरा हो चुका है. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे. फिर भारतीय टीम की पहली पारी में 235 रन बनाए थे. फिर भारतीय टीम की पहली पारी 263 रनों पर सिमटी. इसके बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 9 विकेट खो दिए.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी है मुकाबले में दूसरे दिन (2 नवंबर) का खेल समाप्त हो चुका है. दूसरे दिन स्टम्प के समय तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 171 रन बना लिए. एजाज पटेल 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं. न्यूजीलैंड की लीड महज 143 रनों की है और उसका एक विकेट बाकी है. दूसरी पारी में भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार और अश्विन ने तीन विकेट लिए हैं.
मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर भारत को 28 रनों की लीड मिली. भारतीय टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी है, अब वह इस मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के क्वालिफिकिशन के लिहाज से भी भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है.
Author: Red Max Media
Post Views: 29








