रोड शो के दौरान बिगड़ी गोविंदा की तबीयत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी सीटों पर होगा मतदान।

चुनाव प्रचार को बीच में छोड़कर फिल्म अभिनेता गोविंदा को मुंबई लौटना पड़ा। दरअसल महाराष्ट्र के जलगांव में रोडशो के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद उन्होंने बाकी कार्यक्रम को रद करने का फैसला किया। गोविंदा यहां महायुति गठबंधन के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। चार दिन बाद 20 नवंबर को महाराष्ट्र में मतदान है।

  1. पचोरा में रोडशो के दौरान बिगड़ी गोविंदा की तबीयत।
  2. 20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी सीटों पर होगा मतदान।
  3. 23 नवंबर को होगा सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला।

 

फिल्म अभिनेता गोविंदा को अपना चुनाव प्रचार बीच में ही छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा। अभिनेता गोविंदा ने शनिवार को खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया। जलगांव में गोविंदा को कई जनसभाओं में हिस्सा लेना था। मगर खराब स्वास्थ्य की वजह से कार्यक्रम रद करना पड़ा। गोविंदा यहां महायुति प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। 20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग है। तीन दिन बाद यानी 23 नवंबर को मतगणना होगी। 

गोविंदा ने पचोरा में रोडशो किया। मगर यहां तबीयत खराब होने पर इसे बीच में ही रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक गोविंदा को मुक्ताईनगर, बोडवाड़, पचोरा और चोपड़ा में प्रचार करना था। रोडशो के दौरान गोविंदा ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होने की अपील की।

 

उन्होंने लोगों से भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन महायुति को समर्थन देने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि गोविंदा कांग्रेस से लोकसभा के सांसद भी रह चुके हैं। मगर बाद में उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थामा।

बता दें कि कुछ दिन पहले मुंबई स्थित गोविंदा के घर में बड़ा हादसा हुआ था। दरअसल, उनके पैर में गोली लग गई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने गोली निकाला थी। मुंबई पुलिस इस मामले में गोविंदा के लाइसेंसी रिवॉल्वर को सीज कर चुकी है।

  राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

महाराष्ट्र के पालघर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने देश पर शासन किया लेकिन बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को कभी वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर उनका सम्मान किया। रक्षा मंत्री ने मुंबई, पालघर और पुणे में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

भ्रम फैला रहे राहुल गांधी

जाति जनगणना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लाल रंग की किताब लेकर घूमते हैं और दावा करते हैं कि यह संविधान है। वे लोगों में भ्रम फैला रहे हैं और जाति जनगणना के नाम पर मतदाताओं को धोखा देने की कोशिशों में जुटे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि महा अघाड़ी के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। वे महाराष्ट्र का विकास कैसे करेंगे? उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी के लिए मुंबई और पूरा महाराष्ट्र एटीएम की तरह है, जहां से वे सिर्फ पैसे निकालना चाहते हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें