मोदी ने दिल्लीवालों को दिया नए साल का तोहफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फ्लैटों का उद्घाटन किया और पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हजारों दिल्लीवासियों को नए साल का तोहफा दिया है। उन्होंने दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत झुग्गियों के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी। इस मौके पर पीएम ने दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। पीएम मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गी बस्तियों के निवासियों के लिए कुल मिलाकर 1675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया और पात्र लाभार्थियों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबियां सौंपी।
25 लाख रुपये आई है एक फ्लैट की लागत

बता दें कि नवनिर्मित फ्लैटों के उद्घाटन से दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की दूसरी सफल इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना पूरी हो गई है। इस प्रोजेक्ट का मकसद दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के निवासियों को उचित सुख-सुविधाओं से सुसज्जित बेहतर और स्वस्थ माहौल देना है। सरकार द्वारा फ्लैट के निर्माण पर खर्च किए गए प्रत्येक 25 लाख रुपये के लिए पात्र लाभार्थी कुल राशि का 7 प्रतिशत से भी कम भुगतान करते हैं, जिसमें 1.42 लाख रुपये का नाममात्र योगदान और 5 साल के रखरखाव के लिए 30,000 रुपये शामिल हैं। प्रधानमंत्री दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं, नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (WTC) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (GPRA) टाइप-II क्वार्टर का भी उद्घाटन किया।

नौरोजी नगर के प्रोजेक्ट में क्या है खास

बता दें कि नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने 600 से ज्यादा जीर्ण-शीर्ण क्वार्टरों को अत्याधुनिक कमर्शियल टावरों से बदलकर इस इलाके का कायाकल्‍प कर दिया है। इससे उन्नत सुविधाओं के साथ लगभग 34 लाख वर्ग फ़ीट प्रीमियम कमर्शियल जगह उपलब्‍ध हुई है। इस प्रोजेक्ट में हरित भवन कार्यप्रणालियों को शामिल किया गया है, जिसमें शून्य-निर्वहन अवधारणा, सौर ऊर्जा उत्पादन और वर्षा जल संचयन प्रणाली (Rainwater Harvesting System) जैसे प्रावधान शामिल हैं। सरोजिनी नगर में GPRA टाइप-II क्वार्टर में 28 टावर शामिल हैं, जिनमें 2500 से अधिक आवासीय इकाइयां हैं, जिनमें आधुनिक सुविधाओं और जगह का अच्छी तरह इस्तेमाल किया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें