
पेरिस ओलंपिक-2024 का समापन हो गया है। भारत ने इन खेलों में कुल छह मेडल जीते हैं। भारत का ये ओलंपिक खेलों में दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ओलंपिक खेलों की क्लोजिंग सेरेमनी का भी समापन हो गया है। भारत को दो मेडल दिलाने वाले मनु भाकर और हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश इस सेरेमनी में भारत का झंडा थामा।
चार साल में एक बार होने वाले खेलों के महाकुंभ का आज अंत हो गया है। फ्रांस की राजधानी में बीते 15 दिनों तक दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों का मेला लगा था। सभी अपना ओलंपिक मेडल जीतने का सपना सच करने आए थे। भारत के 117 खिलाड़ी भी इसमें शामिल थे। भारत ने इन खेलों में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छह मेडल जीते।
पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में टॉम क्रूज ने अपने स्टंट के साथ एंट्री ली है। टॉम क्रूज को ओलंपिक फ्लैग लेकर अमेरिका जाते हुए दिखाया गया है। लॉस एंजिल्स में अगले ओलंपिक गेम्स का आयोजन किया जाना है।
