भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा फाइनल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने अभी तक नहीं गंवाया है एक भी मैच
हाल ही में अंडर-19 मेंस एशिया कप का आयोजन किया गया था। जहां बांग्लादेश की टीम ने फाइनल में टीम इंडिया को हराया था। अब भारतीय महिला टीम के पास इस सुधारने का मौका है। टीम इंडिया के फाइनल तक सफर बेहद आसान रहा। पहली बार महिला अंडर-19 एशिया कप का आयोजन किया गया है। लीग सुपर-8 और सुपर-4 के मैच के बाद टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर है।

पहली बार महिला अंडर-19 एशिया कप का आयोजन किया गया है। लीग, सुपर-8 और सुपर-4 के मैच के बाद टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर है। रविवार को फाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है।

हाल ही में अंडर-19 मेंस एशिया कप का आयोजन किया गया था। जहां, बांग्लादेश की टीम ने फाइनल में टीम इंडिया को हराया था। अब भारतीय महिला टीम के पास इस सुधारने का मौका है। टीम इंडिया के फाइनल तक सफर बेहद आसान रहा। पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया था। वहीं, दूसरा मुकाबला नेपाल के खिलाफ बेनतीजा रहा था।

भारत ने किया है बेहतर प्रदर्शन

ग्रुप स्टेज के दो मुकाबलों के बाद भारतीय टीम ने सुपर-8 में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया और उसके बाद सुपर-4 में श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट आसानी से हासिल कर लिया। भारत ने अभी तक हर विभाग में बेहतर किया है।

दूसरी ओर बांग्लादेश की बात की जाए तो इस टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक मैच में हारे हैं। वो भी भारत से। ऐसे में फाइनल में वह भारत से बदला लेने की कोशिश करेंगे। ग्रुप स्टेज में, उन्होंने श्रीलंका को 28 रनों से हराया और उसके बाद मलेशिया पर 120 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने सुपर-4 में नेपाल को 9 विकेट से हराया।
भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप का फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 एशिया कप का फाइनल 22 दिसंबर, रविवार को मलेशिया, कुआलालंपुर में खेला जाएगा।

अंडर-19 एशिया कप में भारत बनाम बांग्लादेश के बीच का फाइनल मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सुबह 7 बजे से लाइव होगा। टॉस सुबह 6.30 बजे होगा।
भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 एशिया कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप जागरण डॉट कॉम पर भी मैच से जुड़े अपडेट पढ़ सकते हैं।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें