संगम तट पर आस्था का ‘ज्वार’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 ड्रोन इमेज
महाकुंभ 2025 के अंतिम स्नान

महाकुंभ 2025 के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri Mahasnan) पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शाम चार बजे तक 1 करोड़ 32 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा से अब तक महाकुंभ में करीब 65 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। 66 करोड़ आंकड़ा पहुंचने की संभावना जताई गई है।

महाशिवरात्रि पर्व पर संगम तट पर आस्था का उमड़ता ज्वार दिखा तो उल्लास और उमंग की लहरें भी। शाम चार बजे तक 1 करोड़ 32 लाख श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। स्नान का क्रम रात 12 बजे से आरंभ हो गया था। संगम सहित समस्त गंगा घाटों पर स्नान चल रहा है। पौष पूर्णिमा से अब तक महाकुंभ में करीब 65 करोड़ श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। 

महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है। आस्था, त्याग व समर्पण के केंद्र तीर्थराज प्रयाग में भक्ति की अद्भुत बयार बही। पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी ”संगम” तट पर माहभर से श्रद्धालुओं की आस्था हिलोरे मार रही है। 

संगम और गंगा का हर छोर, हर घाट उसका साक्षी बना। सुविधा की चिंता न किसी से कोई आस। हर कोई महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने की लालसा से तीर्थराज पहुंचा।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें