Search
Close this search box.

देवेंद्र फडणवीस बनेंगे भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष? अटकलें हैं तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएं जाने की चर्चा को लेकर जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि फडणवीस ने भाजपा के अध्यक्ष बनने के सवाल पर क्या जवाब दिया है।

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद से ही इस बात ती चर्चा जोरों पर है कि भारतीय जनता पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? कई बार इस पद को लेकर अलग-अलग नेताओं के नाम की चर्चा सामने आने लगती है। कुछ दिनों से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर देवेंद्र फडणवीस के नाम की भी अटकलें थीं। अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद सामने आकर इन अटकलों पर जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि फडणवीस ने भाजपा के अध्यक्ष बनने के सवाल पर क्या जवाब दिया है।

क्या बोले फडणवीस?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएं जाने की चर्चा को विराम लगाने की कोशिश की है। महाराष्ट्र के नागपुर में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये चर्चा सिर्फ मीडिया ने ही शुरू की हुई है और ये सिर्फ मीडिया तक ही सीमित है। यानी साफ है कि फडणवीस ने भाजपा अध्यक्ष बनने की अटकों पर फिलहाल विराम लगा दिया है।

चौंका सकता है भाजपा के नए अध्यक्ष का नाम

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद जब केंद्र में नई सरकार का गठन हुआ तो मोदी कैबिनेट में के बाद भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई अन्य दिग्गज नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसलिए माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम चौंकाने वाला हो सकता है।

महाराष्ट्र में अक्तूबर-नवंबर में चुनाव

दूसरी ओर एनडीए यानी महायुति ने महाराष्ट्र में अक्तूबर-नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर पहले दौर की बातचीत हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, इस बातचीत में यह तय हुआ है कि पिछले 2019 के विधानसभा चुनाव में जिस पार्टी ने जितने सीटें जीती थी उन सीटों पर उनका अधिकार होगा। कुछ सीटों पर जहां मौजूदा विधायक की स्थिति कमजोर होगी उसके बारे में आपस में तय कर बदलाव किया जा सकता है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment