पाकिस्तान में ट्रैन हाईजैक !!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान में ट्रैन हाईजैक !! (सांकेतिक तस्वीर )

पाकिस्तान में हाईजैक की गई जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में कितने सेना के जवान और अफसर शामिल हैं, इसकी रिपोर्ट सामने आ गई है.

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने जिस जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया है, उसमें आर्मी के कई अफसर और जवान सवार हैं. अब इसकी डिटेल्ड रिपोर्ट सामने आ गई है कि इस ट्रेन में पाकिस्तानी सेना के कितने अफसर और जवान शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार अपहृत जाफर एक्सप्रेस में पाकिस्तानी सेना की 33वीं डिवीजन के सदस्य सवार हैं. इनमें सवार सेना के अफसरों और जवानों की संख्या इस तरह है:
रिपोर्ट के अनुसार अपहृत जाफ़र एक्सप्रेस में पाकिस्तानी सेना की 33वीं डिवीज़न के सदस्य सवार हैं:

17 AK (आजाद कश्मीर) रेजिमेंट
-1 जेसीओ
– 48 जवान
– 1 पारिवारिक सदस्य
93 EME बटालियन
– 3 जवान
36 AK रेजिमेंट
– 2 जवान

168 आर्टिलरी रेजिमेंट
– 1 जेसीओ
– 6 जवान
14 सिग्नल बटालियन
– 6 जवान

182 लोग बंधक
गौरतलब है कि पाकिस्तान में मंगलवार को बलूचिस्तान प्रांत में लगभग 500 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन को विद्रोहियों ने अगवा कर लिया. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया और 182 लोगों को बंधक बना लिया. उन्होंने यह भी दावा किया कि 20 पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों की हत्या कर दी गई है. इस अलगाववादी समूह ने धमकी दी है कि अगर सुरक्षा बल पीछे नहीं हटे तो वे सभी बंधकों को मार देंगे.

ट्रेन को पटरी से उतारा
स्थानीय मीडिया ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया कि पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर हमला तब हुआ जब यह बलूचिस्तान के क्वेटा से अपनी यात्रा शुरू कर चुकी थी. अधिकारियों ने यह भी बताया कि ट्रेन में सवार लोगों से संपर्क स्थापित करने की कोशिशें जारी हैं. हमले के बाद ट्रेन एक सुरंग में फंस गई थी. विद्रोहियों ने एक बयान में दावा किया कि उन्होंने ट्रेन को पटरी से उतारने के बाद उस पर कब्जा कर लिया है. यह घटना एक दूरस्थ स्थान पर हुई थी. बलूच अधिकारियों या रेलवे ने अभी तक हताहतों और बंधकों की स्थिति की पुष्टि नहीं की है.

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें