नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर
फहीम खान पर आरोप है कि वह नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड है। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में फहीम खान के घर में हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहा है। फहीम की पत्नी के नाम पर घर रजिस्टर है। फहीम खान इस समय पुलिस की गिरफ्त में है। अब उसके घर के अवैध हिस्से को तोड़ा जा रहा है। NMC ने फहीम को चेतावनी भी दी थी।
औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर नागपुर में हुए प्रदर्शनों ने अचानक ही हिंसा का रूप ले लिया। इसी बीच अब हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान पर महाराष्ट्र सरकार का डंडा चल गया है। आज फहीम खान के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। फहीम खान पर आरोप है कि वह नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। 

17 मार्च को नागपुर में हिंसा हुई थी। अल्पसंख्यक लोकतांत्रिक पार्टी (एमडीपी) के नेता फहीम खान के साथ 100 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले नागपुर नगर निगम ने खान को नोटिस भी जारी किया था। नागपुर नगर निगम ने उसे खुद से अवैध निर्माण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, जो आज पूरा हो गया। 

पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है घर

सूत्रों के मुताबिक, यशोधरा नगर इलाके में संजय बाग कॉलोनी में स्थित यह घर फहीम खान की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। एमडीपी के शहर प्रमुख फहीम खान फिलहाल जेल में बंद हैं। 17 मार्च को हिंसा भड़क उठी थी, जब यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक शिलालेखों वाली एक चादर जलाई गई थी।

नगर निगम ने किया था घर का निरीक्षण
20 मार्च को नगर निगम के अधिकारियों ने इस घर का निरीक्षण किया था और महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर योजना अधिनियम, 1966 के उल्लंघन का हवाला दिया था। अधिकारियों का कहना है कि इस घर का कोई भवन योजना स्वीकृत नहीं थी, जिससे यह अवैध निर्माण की श्रेणी में आता है।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें