Search
Close this search box.

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बंद किए गए स्कूल, देखें एडवाइजरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य के कई जिलों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बीच नागपुर के जिलाधिकारी ने स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं मौसम विभाग ने भी कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव की भी स्थिति देखी जा रही है। इस बीच नागपुर में भी सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार नागपुर सहित विदर्भ के अन्य कई जिलों के लिए अलर्ट घोषित किया गया है। बता दें कि गढ़चिरोली, यवतमाल, वर्धा, चंद्रपुर, अमरावती, भंडारा और गोंदिया सहित तमाम इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है। वहीं तेज बारिश के चलते नागपुर के जिलाधिकारी ने आज एडवाइजरी जारी करते हुए शनिवार को स्कूलों की छुट्टी भी घोषित कर दी है।

मुंबई में सुबह से हो रही तेज बारिश

वहीं मुंबई की बात करें तो यहां भी शनिवार की सुबह को तेज बारिश हुई। मुंबई में बारिश का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई के कई इलाकों में लगातार तेज बरसात हो रही है। वहीं बारिश की वजह से अंधेरी सबवे में धीरे-धीरे पानी भर रहा है। ऐसे में एहतियात के तौर पर अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 19 जुलाई की सुबह 8 बजे से 20 जुलाई की सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में मुंबई शहर में औसत वर्षा 91 मिमी दर्ज की गई है। वहीं पूर्वी उपनगर में 87 मिमी, जबकि पश्चिमी उपनगर में 93 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

हाई टाइड का भी अलर्ट

इसके अलावा मुंबई में हाई टाइड का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 11:28 बजे 4.24 मीटर के हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 23:18 बजे 3.66 मीटर का हाई टाइड आ सकता है। वहीं लो टाइड की बात करें तो 17:33 बजे 2.02 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जबकि कल सुबह 05:14 बजे 0.50 मीटर की लहरें उठने की संभावना है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment