
आज ससंद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। पूरे देश की नजर इस बजट में होने वाली घोषणाओं पर है। आइए जानते हैं इस बजट से जुड़ी पल-पल अपडेट
देश में आम चुनाव के बाद लगतार तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है। बीते सोमवार से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो चुका है। आज मंगलवार 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 का पहला आम बजट पेश करने जा रही हैं। पूरे देश की निगाहे इस बजट और इसमें होने वाली घोषणाओं पर टिकीं हुई हैं। सभी को इंतजार है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से उनके लिए कौन सी राहत, योजनाएं और सुविधाएं सामने आएंगी।
शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था आजाद भारत का पहला बजट
आपको बता दें कि आजाद भारत पहला आम बजट 26 नवंबर, 1947 को पेश हुआ था। इसे देश के पहले वित्त मंत्री आर के शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था।
मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ेंगी निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवां बजट पेश करके इतिहास रचने वाली हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी जिन्होंने 1959 से 1964 के बीच लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था।
पीएम मोदी ने कहा कि हम जो बजट पेश करेंगे, वह अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। हमें पांच साल का जो अवसर मिला है, ये बजट हमारे उन पांच साल की दिशा तय करेगा।
बजट में NPS, आयुष्मान भारत पर हो सकती हैं घोषणाएं
अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस सप्ताह पेश होने वाले आम बजट में नई पेंशन प्रणाली और आयुष्मान भारत जैसी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को लेकर कुछ घोषणाएं हो सकती है। हालांकि, आयकर के मामले में राहत की उम्मीद कम है।
ये बजट 2047 के विकसित भारत के सपने मजबूत देने वाला होगा। हर देशवासी के लिए बड़े गर्व की बात है कि भारत बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला देश है।
आज संसद में पेश होने वाले इस बजट भाषण में मोदी सरकार की वित्तीय रणनीति और आगामी वर्ष के लिए आर्थिक प्राथमिकताओं की रूपरेखा होगी।
आज सुबह 11 बजे संसद में पेश होगा बजट
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
