Search
Close this search box.

महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव पर चौकाने वाला डाटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव पर चौकाने वाला डाटा

नागपुर में हाल ही में हिंसा की चर्चा अब तक जारी है। इस बीच ये डाटा सामने आया है कि महाराष्ट्र में इस साल सांप्रदायिक तनाव की कितनी घटनाएं हुईं? आइए जानते हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा की खबरों ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उपद्रवियों ने शहर में जमकर हिंसा और आगजनी की थी जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब अधिकारियों ने महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव से जुड़ा एक बड़ा डाटा शेयर किया है। अधिकारियों के मुताबिक, महाराष्ट्र में साल 2025 में जनवरी से अब तक सांप्रदायिक तनाव की 823 घटनाएं देखने को मिली हैं। इन घटनाओं में हाल ही में नागपुर में हुई हिंसा भी शामिल है।

इस साल कितनी सांप्रदायिक घटनाएं?

एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी है कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव के संबंध में पुलिस थानों में जनवरी में कुल 156 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, फरवरी महीने में सांप्रदायिक तनाव के संबंध में 99 और मार्च के मध्य तक 78 मामले दर्ज किए गए थे। अधिकारी के मुताबिक, धार्मिक कारणों से हुए 102 मामलों को संज्ञेय अपराध के तौर पर लिस्टेड किया गया है।

2024 में कितनी घटनाएं हुईं?

अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में साल 2024 में हिंदू-मुस्लिम से संबंधित 4,836 सांप्रदायिक अपराध की घटनाएं सामने आई थीं। इनमें से 170 घटनाएं संज्ञेय थीं और 3,106 गैर-संज्ञेय मामले थे। अधिकारी के मुताबिक, इन मामलों में से 371 ऐसी घटनाएं हुईं, जो धार्मिक अपमान से संबंधित थीं।

क्यों हुई थी नागपुर में हिंसा?

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बीते 17 मार्च की रात कई इलाकों में पथराव और आगजनी की घटनाएं देखने को मिली थीं। दरअसल, छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की जा रही थी। इसे लेकर नागपुर में VHP के प्रदर्शन में औरंगजेब का पुतला दहन किया गया। हालांकि, इस दौरान पवित्र पुस्तक की पंक्तियां लिखी चादर जलाए जाने की अफवाह फैल गई। इसके बाद हिंसक भीड़ ने शहर में जमकर उत्पात मचाया। हिंसा में कई लोग और 33 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस हिंसा के आरोप में अब तक 100 से ज्यादा आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment