Search
Close this search box.

नीतीश ने ठुकराया लालू का ऑफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नितीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

नीतीश ने साफ किया कि वह आरजेडी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे और उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा बनी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए काम किया है और मतदान करते समय ये बातें याद रखी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव का ऑफर ठुकरा दिया है। उन्होंने अपना बयान दोहराते हुए कहा कि वह दो बार गलती से उनके साथ चले गए थे, लेकिन अब ऐसा नहीं करेंगे। वह अपने पुराने साथियों के साथ हैं और बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए काम किया है और मतदान के समय लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

प्रगति यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर में नीतीश ने लालू के ऑफर का जवाब देते हुए कहा, “हम तो दो बार गलती से उ सब के साथ चले गए थे, लेकिन अब उनको छोड़ दिया और अब पुराने साथियों के साथ हैं। उ सब महिला के लिए कोई काम करता था क्या? शाम होने के बाद कोई निकलता था क्या घर से? समाज से सभी वर्ग के लोगों के लिए हम लोगों ने काम किया है।”

हमारा काम याद रखिएगा

नीतीश ने कहा कि “इन(RJD) लोगों ने कुछ काम नहीं किया है। मैं 2 बार गलती से उनके साथ चला गया। अब मैं पुराने साथियों के साथ वापस आ गया हूं। पहले शाम 6 बजे के बाद कोई नहीं निकलता था। हमने हर जाति धर्म के लिए काम किया है। याद रखिएगा।”

जीविका दीदी का जिक्र

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने ही जीविका दीदी की शुरुआत की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए काम किया। जीविका दीदी की जरूरतों के हिसाब से उनकी मदद की जाती है। आज उनके चेहरे में एक खुशी नजर आती है। लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले शाम में छह बजे के बाद कोई बाहर नहीं निकलता था। इन लोगों ने कोई काम नहीं किया था। गलती से वह दो बार इन लोगों के साथ चले गए थे, लेकिन अब अपने पुराने साथियों के साथ हैं और जनता के लिए काम कर रहे हैं। अंत में उन्होंने लोगों से कहा कि इसे याद रखिएगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment